सलेमपुर गोसाई ने जीती ट्रॉफी, फाइनल में ढयोटी को 37 रन से हराया
अमरोहा, जून 12 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव ढयोटी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले में सलेमपुर गोसाई की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर मेजबान ढयोटी की टीम को 37 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर सलेमपुर गोसाई की टीम ने निर्धारित ओवरों में 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढयोटी की टीम सलेमपुर के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी व 117 रन पर ही सिमट गई।सलेमपुर गोसाई ने 37 रन से मैच में जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। गौरतलब है कि टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया था। सेमीफाइनल मुकाबलों में ढयोटी ने ताजपुर को व सलेमपुर गोसाई ने चुचैला कलां की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन समारोह में मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.