गोरखपुर, मार्च 27 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा राघव दास क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बाबा राघव दास भगवान दास पीजी कॉलेज के मैदान पर गुरुवार को खेला गया। तारकेश्वर क्रिकेट अकादमी बरहज ने सहोदरा देवी क्रिकेट अकादमी सलेमपुर को सात विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। भाजपा नेता जितेन्द्र भारत व डा अरविंद पांडेय ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। शिवम् प्रसाद मैच व प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। इस अवसर पर डॉ तारकेश्वर निषाद, शैलेन्द्र सिंह, बंटी वर्मा, राजकेश्वर साहनी, भास्कर यादव, आराध्या निगम, गौरव विश्वकर्मा आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...