सलेमपुर के बधार से 20 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार
जहानाबाद, मई 21 -- काको ,निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के उद्देश्य सेलगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पाली थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सलेमपुर गांव के बाधार से 20 लीटर देसी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बाधार क्षेत्र में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान प्लास्टिक के गैलन में रखा करीब 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा फरार कारोबारी की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.