सलेमपुर, तरकुलवा और भागलपुर में खुलेंगे कस्तूरबा गांधी विद्यालय
देवरिया, जुलाई 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। ग्रामीण अंचल में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की पढ़ाई अब बीच में नहीं छूटेगी। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो जाएगी। जनपद में तीन नए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) खोलने की तैयारी चल रही है। शासन से निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग को विद्यालय निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। जनपद के तेरह ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। अभी तक सलेमपुर, भागलपुर और तरकुलवा में कस्तूरबा विद्यालय नहीं चल रहे थे। इसके चलते आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। शासन ने अब तीनों ब्लॉकों में विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। विद्यालय खुल जाने के बाद वहां पर कक्षा छ: से बारह तक पढ़ाई हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.