सलूनी में नौकर ने ही किए थे 40 लाख के आभूषण चोरी
सहारनपुर, अगस्त 25 -- सहारनपुर। सरसावा थाना क्षेत्र के गांव सलूनी में मालिक के घर नौकरी करने वाले युवक ने ही अलमारी में रखे करीब 40 लाख रूपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। सेफ में जेवर रखे जाते देख आरोपी के मन में लालच आया और उसने मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने चोरी के 12 घंटे के भीतर आरोपी विजय उर्फ ब्रजेश को गिरफ्तार कर चोरी के जेवर बरामद कर लिए। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात मयंक पाठक ने घटनाक्रम का खुलासा किया। मामले में सलूनी निवासी पवन कुमार ने रविवार को तहरीर देकर बताया था कि घर की अलमारी से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कलरी से इब्राहीमपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे ओवरब्रिज के पास विजय उर्फ ब्रजेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.