सलीम हत्याकांड में नामजद आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जून 16 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी सांडा में मोहम्मद सलीम की हत्या के मामले में नामजद आरोपी दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गोपालापुर नहर के पास से पकड़ा और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू तालाब से बरामद कर लिया। पूछताछ में दानिश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार दानिश ने बताया कि वह मोहम्मद सलीम की बेटी से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन सलीम और उसके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी रंजिश में उसने सलीम की हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सांडा में शुक्रवार रात 45 वर्षीय मोहम्मद सलीम की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। ग्राम सांडा निवासी याकूब अली का पुत्र मोहम्मद सलीम अलीगंज तिकुनिया मार्ग पर नाई का कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.