सलीम खान 1 महीने बाद होने वाले हैं अस्पताल से डिस्चार्ज, परिवार वाले करेंगे घर में स्वागत
नई दिल्ली, मार्च 17 -- सलमान खान के पिता सलीम खान 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे और तबसे लेकर सलीम अस्पताल में ही थे। परिवार वाले और दोस्त, सलीम खान का हाल-चाल लेने अस्पताल जाते रहते थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि सलीम, मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सलीम खान की हालत ठीक है और मंगलवार को वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। बता दें कि जब सलीम अस्पताल में भर्ती हुए थे तब डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया था कि सलीम का छोटा ब्रेन हेमरेज हुआ था। वह बोले थे, एक छोटा प्रोसिजर हुआ था सुबह। वह अब बेहतर हैं, लेकिन अब भी वेन्टिलेटर पर हैं। हालांकि उन्हें अब वेन्टिलेटर से बाहर कर देंगे क्योंकि अब ठीक हो रहे हैं। बस उनकी उम्र के हिसाब से उन्हें थोड़ा समय लगेगा पूरी तरह से ठीक होने पर। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.