नई दिल्ली, मई 26 -- भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी और ड्रग तस्कर सलीम डोला के प्रत्यर्पण के कुछ ही हफ्तों बाद, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने तुर्की में बैठे फरार अपराधियों पर अपना शिकंजा और कस दिया है। भारत अब तुर्की से दो और खूंखार अपराधियों को वापस लाने की तैयारी में है। ये दोनों अपराधी पंजाब और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और ड्रग्स तस्करी से लेकर रंगदारी व हिंसा के कई गंभीर मामलों में वांटेड हैं।कौन हैं ये दो मोस्ट वांटेड अपराधी? भारत सरकार ने जिन दो अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए तुर्की से संपर्क साधा है, उनका आपराधिक रिकॉर्ड बेहद संगीन है। नवप्रीत सिंह उर्फ 'नव' (पंजाब): 34 वर्षीय नवप्रीत सिंह का नाम कई बड़े नारकोटिक्स (नशीले पदार्थों) मामलों में शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट चलाता है और...