सलीम इस्माइल डोला के मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सलीम इस्माइल डोला द्वारा चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह की जांच के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। सलीम डोला एक ड्रग्स तस्कर है, जिसे हाल ही में तुर्किये से भारत वापस लाया गया था। उसके सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रवीण उर्फ नागेश रामचंद्र शिंदे और बृजेश कांजीभाई मोराडिया के रूप में हुई। दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया।ईडी के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने यह कार्रवाई मुंबई में विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा सलीम डोला और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कई प्राथमिकियों के आधार पर शुरू की गई जांच के बाद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.