भागलपुर, सितम्बर 25 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले के नाथनगर के चंपानगर निवासी बलदेव मंडल नामक किसान ने बक्सर से फरक्का (520 किमी) तक गंगा के स्थायी स्थिरीकरण, बाढ़ नियंत्रण, स्वतः सिंचाई एवं 'मल्टी-मॉडल गंगा रेल-रोड लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर' के निर्माण के लिए नीतिगत प्रस्ताव प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी समेत कई जिम्मेदारों को पत्र के जरिए दिया है। बलदेव ने बताया कि वे लंबे समय से गंगा नदी की भौगोलिक स्थिति, गाद (सिल्ट) की समस्या और बाढ़ के संकट का जमीनी अध्ययन कर रहे हैं। बलदेव ने गंगा रिवर ट्रेनिंग सह मल्टी मॉडल रेल-रोड कॉरिडोर नामक परियोजना का प्रस्ताव दिया है। बलदेव की सलाह है कि बक्सर से लेकर फरक्का बराज तक (लगभग 520 किमी) गंगा नदी के दोनों किनारों पर ठीक एक किलोमीटर की निश्चित समानांतर दूरी तय करके नदी का एक स्थाई रोड मैप त...