वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी/चिरईगांव, हिटी। पंचक्रोशी मार्ग को चिरईगांव के ढाब क्षेत्र से जोड़ने वाले सलारपुर-मोकलपुर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। लगभग 44 करोड़ से 11 किमी लम्बी रोड के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे। इसकी मंजूरी मिल गई है।सलारपुर-मोकलपुर मार्ग की चौड़ाई काफी कम है जबकि वाहनों का दबाव ज्यादा है। कई जगह सड़क जर्जर भी हो गई है। जिससे आवागमन में दिक्कत आती है। क्षेत्रीय विधायक और श्रम मंत्री अनिल राजभर ने इसके चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था। जिसे शासन ने स्वीकृति दे दी। इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ने से सलारपुर, कमौली, नेवादा, बभनपुरा, चांदपुर, मुस्तफाबाद होते ढाब क्षेत्र के रेतापार, रमचंदीपुर, गोबरहां, रामपुर और मोकलपुर गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। मार्ग चौड़ीकरण परियोजना में आबादी वाले भाग में ड्रेन भी बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.