सलारपुर में बन रहे दो पुल कब तक होंगे तैयार, नोएडा प्राधिकरण ने बता दी डेडलाइन
नोएडा, जुलाई 4 -- नोएडा के सलारपुर में नाले पर बन रहे दो पुलों का 30 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अधिकारियों का दावा है कि इस साल नवंबर तक ये बनकर तैयार हो जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने शुक्रवार को सेक्टर-96 स्थित नए दफ्तर के सभागार में वित्त पोषण से उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कामों की समीक्षा की। बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों के अलावा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, सिंचाई निर्माण खंड, गाजियाबाद और ओखला खंड के सहायक अभियंता उपस्थित थे। बैठक में सामने आया कि यमुना पुस्ते की मरम्मत के लिए प्राधिकरण पहली किस्त के रूप में सिंचाई विभाग को 11 करोड़ रुपये दे चुका है। इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। इस लापरवाही पर एसीईओ ने अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। यह भी पढ़ें- गट हेल्थ को बनाएं मजबूत! इन 5 सेलिब्रिटी-फेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.