नोएडा, जून 29 -- नोएडा। सलारपुर गांव के पिलर नंबर 83-84 के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव सोमवार को मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मोची का काम करता था और बीमार चल रहा था। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस उस जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जहां पर शव मिला था। यह भी पढ़ें- सलारपुर में पिलर के पास मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...