शाहजहांपुर, मार्च 30 -- मीरानपुर। खानकाह हुसैनिया में परंपरागत सालाना उर्स मुबारक के दूसरे दिन मू-ए-मुबारक की ज़ियारत हुई। अकीदतमंदों का भारी हुजूम दरगाह परिसर में ज़ियारत के लिए उमड़ा। उलेमा हजरात ने अक़ीदतमंदों को नेकी और परहेजगारी की हिदायत दी। चादरपोशी की रस्म आज सोमवार को होगी। खानकाह हुसैनिया में पांच दिवसीय सालाना उर्स मुबारक के दूसरे दिन दोपहर बाद नमाज़ मू-ए-मुबारक की जियारत हुई। जियारत के लिए दरगाह परिसर में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। सज्जादानशीन हज़रत मसऊद अहमद कलीमी की निगरानी में मू-ए-मुबारक को बेहद अदब और एहतराम से ज़ियारत के लिए बाहर लाया गया। अकीदतमंदों ने सलाम और दुरुद के नज़राने पेश करते हुए ज़ियारत की और मन्नतें मांगीं। ज़ियारत के दौरान कौड़ियां निछावर की गयीं। अकीदतमंदों में निछावर की कौड़ियां हासिल करने की होड़ रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.