औरैया, मार्च 8 -- अछल्दा, संवाददाता। बीमारी के चलते निधन हुए हेड कांस्टेबल का रविवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जब वृद्ध पिता ने कांपते हाथों से बेटे की चिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। थाना क्षेत्र के नगला जैसीराम गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य हृदयराम यादव के बड़े पुत्र अनिल कुमार हेड कांस्टेबल के पद पर जनपद एटा में तैनात थे। वह पिछले करीब दो वर्षों से बीमार चल रहे थे और आगरा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार देर रात जब परिजन उनका शव लेकर गांव पहुंचे तो घर पर शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह से ही आसपास के गांवों के लोग और ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.