बागपत, अप्रैल 11 -- अमीनगर सराय। मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात डोला गांव निवासी अश्वनी राणा का शव शनिवार को उसके गांव डोला लाया गया जहां आरक्षी को सलामी देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार सुबह जैसे ही मध्यप्रदेश के आरक्षी का शव उसके घर लाया गया महिलाओं सहित वहां खड़े सभी की आंखे नम हो गई। महिलाओं की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पिता सुरेंद्र राणा का रो रोकर बुरा हाल रहा वही मा अपने लाल के शव से लिपटकर रोती रही।आरक्षी के शव को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम एकत्रित हो गया। आरक्षी अश्वनी राणा की शवयात्रा में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अश्वनी के शव को बागपत सहित सिंघावली अहीर पुलिस ने गमगीन माहौल में सलामी दी। अश्वनी के शव को श्मशान स्थल पर श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस के जवानों सहित जलपुरुष राजेंद्र राणा व अन्य ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.