धनबाद, जून 25 -- सलानपुर हीरक कैंप स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में आयोजित दो दिवसीय गायत्री जयंती महोत्सव का समापन बुधवार को श्रद्धा व भक्ति के माहौल में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना व हवन में सहभागिता निभाई। बस्ताकोला ज्ञानपीठ से आए सीताराम व रीना गुप्ता ने उपस्थित श्रद्धालुओं को वैदिक रीति से पूजा की विधि बताई। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गायत्री, युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा का पूजन किया गया। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया तथा हवन और आरती के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री मंत्रों का सामूहिक जप कार्यक्रम में कतरास, पंचगढ़ी, भटमुरना समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्ध...