सलानपुर बस्ती से दो साल का मासूम लापता
धनबाद, जून 30 -- सलानपुर बस्ती निवासी सिमरन का दो वर्षीय पुत्र पियुष कुमार सोमवार सुबह करीब 10 बजे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाजपा नेता विनय पासवान ने बताया कि सिमरन अपने बेटे के साथ कतरी नदी से स्नान कर घर लौट रही थी। इसी दौरान मासूम अचानक उनकी नजरों से ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी बच्चे की तलाश में जुट गए। बच्चे के पिता लवकुश भुईयां रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं। परिजनों ने रामकनाली पुलिस से बच्चे की तलाश में सहयोग की गुहार लगाई है। मासूम के लापता होने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग कतरी नदी और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश में जुट गए। यह भी पढ़ें- घाघरा नदी में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.