बरेली, अप्रैल 24 -- जेलों की सलाखों के पीछे शिक्षा ले रहे बंदी। बाहर पढ़ने वालों की तरह उनके पास जरूरी संसाधन नहीं हैं। मगर जेल प्रशासन ने उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें किताब से लेकर पढ़ाने वाले शिक्षक तक उपलब्ध कराए। इसकी वजह से बंदियों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजों में काययाबी की इबारत लिखी है। बरेली की जेल से नौ बंदियों ने हाईस्कूल एवं 14 ने इंटर की परीक्षा पास की है। केंद्रीय कारागार इज्जतनगर को बंदियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सभी ने यहां से कड़ी सुरक्षा में परीक्षा दी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि जेल से 27 निरूद्ध बंदियों ने हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा दी थी। यह भी पढ़ें- अपराध का पाठ छोड़ परीक्षा पास कर गए चार कैदी-बंदी इसमें नौ बंदियों ने हाईस्कूल एवं 18 ने इंटर की परी...