प्रयागराज, मार्च 13 -- सीएमपी महाविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय 'त्रिवेणिका संस्कृत समारोह' का समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर गीता आधारित सलाका परीक्षा और समूह गीत प्रतियोगिता हुई। समूह गीत में ईश्वर शरण कॉलेज प्रथम, सीएमपी द्वितीय तथा जगत तारन और ईसीसी संयुक्त रूप से तृतीय रहे। गीता आधारित सलाका परीक्षा में श्रेया वर्मा प्रथम, प्रतीक्षा यादव और ओम शुक्ला द्वितीय तथा नित्या सिंह और प्रियांशु पांडे तृतीय स्थान पर रहे। स्नातक व परास्नातक स्तर के शास्त्रार्थ में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 'त्रिवेणिका गौरव' सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. मनोज कुमार मिश्र रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.