नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- साल 2023 में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान से कमबैक किया था। आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया। दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आई। फिल्म के अंत में सलमान खान का कैमियो भी था जिसमें दबंग खान टाइगर बन पठान को बचाने आते हैं। दोनों के साथ एक एक्शन सीक्वेंस फिल्माया गया था। थिएटर में तो इस सीन पर काफी तालियां बजी थीं। लेकिन अब एक रेडिट यूजर ने इस सीक्वेंस को बच्चों के कार्टून का कॉपी बताया है।क्या पठान में कॉपी हुआ ये एक्शन सीक्वेंस? रेडिट यूजर ने दो वीडियो को कम्पाइल करके शेयर किया है। पहले वीडियो में बच्चों की कार्टून सीरीज जैकी चैन एडवेंचर्स में एक्शन करता लीड हीरो है। दूसरे वीडियो में शाहरुख खान और सलमान खान का एक्शन। हैरानी वाली बात ये है कि कार्टून में दिखाया गया एक्शन और पठ...