अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश जिम संगठन एवं उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में आयोजित अखिल भारतीय हर प्रसाद भैयाजी क्लासिक मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के 80 से अधिक बॉडीबिल्डरों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले में दिल्ली के सलमान ने "हर प्रसाद भैयाजी क्लासिक मिस्टर इंडिया" का प्रतिष्ठित खिताब जीता। गाजियाबाद के मोनू कुमार को "मसल्स मैन ऑफ इंडिया", मुरादाबाद के दानिश को "श्रेष्ठ प्रस्तुति" का खिताब प्रदान किया गया। सभी भार वर्ग के विजेताओं को पदक, प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी तथा कुल एक लाख रुपये की नकद धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.