सलमान त्यागी की गैंग को फिर से जिंदा करने में लगा था छोटा भाई सलमान, पुलिस ने लिया ऐक्शन
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- गैंगस्टर सलमान त्यागी की मौत के बाद उसका छोटा भाई शारिक (26 साल) खुद को गैंग का नया लीडर बताकर अपने भाई की गैंग को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके से उसे एक लोडेड अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। शारिक के भाई सलमान त्यागी पर हत्या और जबरन वसूली जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज थे, और पिछले साल 16 अगस्त को वह मंडोली जेल में अपनी कोठरी में मृत पाया गया था। मौत की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि उसने जेल नंबर 15 में आत्महत्या कर ली थी। गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ के दौरान शारिक ने पुलिस को बताया कि वह संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्य सद्दाम गौरी के संपर्क में था, जो अभी मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) के तहत जेल में बंद है। पुलिस का द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.