नई दिल्ली, अगस्त 4 -- सलमान खान इस समय साउथ के नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की फिल्म SVC 63 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए सलमान ने अपना वजन घटाया और लुक को बदल लिया। फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखने वाला है। अब ताजा रिपोर्ट की मानें इस फिल्म के एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के लिए मुंबई में ग्रैंड सेट बनाया गया है। सलमान जल्द इस सेट पर फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे।सलमान खान करेंगे एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स मुंबई में फिल्म का एक ग्रैंड सेट लगाने वाले हैं। ये सेट एक्शन सीक्वेंस के लिए अगले 6 हफ्तों के लिए लगाया जाएगा। पहले ये ग्रैंड सेट हैदराबाद में लगाया जाना था, लेकिन बाद में मुंबई की गोरेगांव की लोकेशन को फाइनल किया गया। इ...