नई दिल्ली, अगस्त 24 -- करण जौहर अपने सबसे पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' के 9 वें सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बार शो पर नजर आने वाले सेलेब्रिटीज के नाम वायरल हो रहे हैं। ताजा रिपोर्ट की मानें तो गेस्ट की लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस सीजन सभी गेस्ट जोड़ी में शो पर नजर आएंगे, लेकिन सिर्फ सलमान ऐसे मेहमान होंगे जो अकेले एक एपिसोड को खास बनाएंगे। मतलब करण के शो के नए सीजन में सलमान सोलो नजर आएंगे।कॉफी विद करण 9 के गेस्ट होंगे सलमान खान वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण 9 में अपनी एंट्री को कन्फर्म किया है। एक्टर के अकेले इस एपिसोड के मेहमान होंगे, इस अग्रीमेंट पर बात हो रही है। अगर सब ठीक रहा तो सलमान इस नए सीजन के पहले मेहमान होंगे। यह भी पढ...