नई दिल्ली, फरवरी 16 -- राजस्थान हाईकोर्ट की एकल पीठ के जज बलजिंदर सिंह संधू ने सोमवार को काले हिरण के शिकार मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और राज्य सरकार की अपीलों की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और राज्य सरकार की अपीलों से संबंधित मामला सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी। लेकिन न्यायमूर्ति संधू ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया और मामले को दूसरी बेंच के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। सलमान को 5 अप्रैल, 2018 को ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराया और पांच साल की जेल की सजा सुनाई, जबकि सभी पांच सह-आरोपियों को बरी कर दिया गया। सलमान पर 1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान जोधपुर जिले के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप था। मामला 1998 का है, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.