नई दिल्ली, जून 17 -- बॉलीवुड के दबंग खान अपने पेरेंट्स के सबसे करीब हैं। अक्सर शूटिंग से फ्री वक्त में एक्टर अधिकतर समय अपने पेरेंट्स के साथ ही बिताते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान अपने पिता सलीम खान से परमिशन लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो फिल्म सिकंदर की रिलीज के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक्टर अपने पिता से कहते हैं कि वो अपने फैंस से मिलकर आ रहे हैं। पिता उन्हें इजाजत देते हैं और वो चले जाते हैं।पिता से लेते जैन परमिशन रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो साल 2025 में आई फिल्म सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च के मौके का है। इवेंट के बाद सलमान खान अपने पिता के पास गए, उन्होंने कहा 'जरा मैं फैन से मिलकर आता हूं'। इसके जवाब में सीट पर बैठे सलीम खान कहते हैं 'हां मिल आओ'। वीडियो में उनके साथ खास दोस्त और कंपनी के C...