नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान इस बार काफी गुस्से में नजर आए। सलमान ने सोशल मीडिया पर स्टार्स को ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। सलमान का गुस्सा इर कदर बढ़ गया कि उन्होंने अपनी शर्ट तक निकला दी और ट्रोलर्स से कहा कि लो अब करो मुझे ट्रोल। सलमान ने कुछ दिनों से ट्रोल हो रहीं कटरीना कैफ को सपोर्ट किया। कटरीना मां बनने के बाद अपने बढ़े हुए वजन को लेकर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। ऐसे में कई स्टार्स कटरीना के सपोर्ट में आए। वहीं, अब सलमान खान के रिएक्शन के बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की टीम भी ट्रोलर्स को सलाह देती हुई नजर आ रही हैं।'और मम्मा को क्या कहते हैं? मोटी भसंड' स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्मृति 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की ...