नई दिल्ली, जून 23 -- सलमान खान की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन पडोसी देश पाकिस्तान में सलमान के लिए फैंस में अलग ही दीवानगी देखी गई है। उनकी फिल्मों को देखने के लिए फैंस में क्रेज रहा है। कई पाकिस्तानी कलाकार खुलकर दबंग एक्टर के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं। सलमान को लेकर पाकिस्तान में ऐसा क्रेज है कि उनके कई किरदार, फिल्में वहां वायरल हुए हैं। एक्टर के कई ऐसे गाने भी बने हैं जिन्हें पाकिस्तानियों ने कॉपी कर एक नया वर्जन रिलीज किया। इन गानों को पाकिस्तान में खूब पसंद किया गया।एक मुंडा मेरी उम्र दा 1995 में आई फिल्म करण अर्जुन इस फिल्म में सलमान खान पर एक गाना फिल्माया गया था 'एक मुंडा मेरी उम्र दा'। इस गाने में ममता कुलकर्णी कंकरीली पहाड़ियों पर लहंगा चोली पहने डांस कर रही थीं। गाने को लता मंगेशकर ने गाया था, राजेश रोशन ...