नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- बॉलीवुड का अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन पहले काफी चर्चा में रहा है। फिल्मों में पैसा लगाने से लेकर एक्टर्स, फिल्ममेकर्स से उगाही तक, कई किस्से आम हो चुके हैं। साल 2001 में आई सलमान खान की फिल्म चोरी-चोरी चुपके-चुपके का लिंक भी अंडरवर्ल्ड से था। मूवी के फाइनेंसर भरत शाह को इस वजह से जेल भी हो चुकी है। अब राम गोपाल वर्मा ने बताया है कि कैसे भरत शाह का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से जुड़ गया था।सलमान की वजह से शुरू हुई थी फिल्म राम गोपाल वर्मा हुसैन जैदी से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'उस वक्त एक भरत शाह को एक बंदा मिला जिसने कहा कि उसके पास सलमान खान की डेट्स हैं। तो उन्हें लगा कि ठीक है लेकिन उस आदमी का फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था और वह अमीर भी नहीं था। भारत ने सलमान को फोन किया। सलमान ने बताया कि उन्होंने उस बंदे को डेट्स दी हैं।...