नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- बिग बॉस 19 में नजर आए म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी 'सलमान खान फिल्म्स' (SKF) पर अपनी भड़ास निकाली है। हाल में 'सलमान खान फिल्म्स' के सोशल मीडिया पेज ने साल 2015 में आई फिल्म 'हीरो' के 11 साल सेलिब्रेट करने का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में फिल्म के म्यूजिक कंपोजर और गीतकार का नाम नहीं मेंशन किए जाने पर अमाल ने अपना तगड़ा रिएक्शन दिया। दरअसल, इस फिल्म का म्यूजिक अमाल ने ही तैयार किया था। लेकिन 11 वीं एनिवर्सरी पर सलमान खान फिल्म्स की तरफ से पोस्ट में उनका ज़िक्र नहीं किया गया था।सलमान खान की SKF पर भड़के अमाल सलमान खान फिल्म्स की तरफ से फिल्म 'हीरो' के 11 साल पूरे होने पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। इसी पोस्ट के रिप्लाई में अमाल ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जो भी सलमान खान फिल...