नई दिल्ली, अगस्त 6 -- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। चंडीगढ़ की एक अदालत ने धोखाधड़ी से जुड़े एक पुराने मामले में सलमान और अलवीरा समेत कई अन्य लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ये पूरा विवाद साल 2021 में दर्ज कराई गई एक शिकायत से जुड़ा है, जिस पर अदालत ने अब सुनवाई शुरू की है।क्या है पूरा मामला? चंडीगढ़ (मनीमाजरा) के रहने वाले व्यवसायी अरुण गुप्ता ने 'बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी' ब्रांड की फ्रेंचाइजी ली थी। अरुण गुप्ता का आरोप है कि फ्रेंचाइजी देते वक्त कंपनी ने उनसे बड़े-बड़े वादे किए थे। उनसे कहा गया था कि सलमान खान खुद टेलीविजन शो 'बिग बॉस' में उनके शोरूम का प्रमोशन करेंगे। इतना ही नहीं, ये वादा भी किया गया था कि सलमान खान खुद चंडीगढ़ आकर शोरूम का उद्घाटन करेंगे।...