नई दिल्ली, फरवरी 19 -- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। सलमान अपने एक्टिंग स्किल के साथ स्ट्रांग पर्सनैलिटी, फिटनेस सहित कई चीजों से फैंस को इंप्रेस करते हैं। सलमान की एक और चीज हैं, जो उनके फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं और फैंस उसे कई बार कॉपी करने की कोशिश करते हैं। सलमान उस चीज को अपने लिए लकी मानते हैं और कभी उसे खुद से एक पल के लिए दूर नहीं करते हैं। आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं? हम बात कर रहे हैं सलमान के ब्रेसलेट की, तो चलिए जानते हैं एक्टर उसे इतना लकी क्यों मानते जो किसने दिया।सलमान का फिरोजा ब्रेसलेट सलमान हाथ में हमेशा अपने हाथ में आइकॉनिक फिरोजा ब्रेसलेट पहनते हैं। नीले रंग के इस ब्रेसलेट को आप न सिर्फ फिल्मों में ह...