नई दिल्ली, जुलाई 29 -- प्राइम वीडियो का शो अलायंस अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस शो में सोहेल खान वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंचे थे। सोहेल के बाद उनकी एक्स पत्नी सीमा सजदेह शो में आई थीं। सीमा तो अब शो से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन सोहेल अब भी शो में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने भाई सोहेल खान का हौसला बढ़ाने के लिए सलमान खान शो में आएंगे।अलायंस में होगी सलमान खान की एंट्री? पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान शो में केवल 1 घंटे के लिए आएंगे। वो अपने भाई का कॉन्फिडेंस और हौसला बढ़ाने आएंगे। एक्स वाइफ के शो से बाहर जाने पर सोहेल खान काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। इस इमोशनल हफ्ते के बाद सलमान खान अपने भाई का उत्साह बढ़ाने के लिए शो में आएंगे। यह भी पढ़ें- अलायंस में होगी इस हसीना की एंट्री, सलमान खान से ले चुकी है पंगा View this post on Inst...