सलमान के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, बोलीं- मेरी मम्मी को गंदी-गंदी गालियां दी गई थीं
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- सलमान खान की फिल्म मातृभूमि अब जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सलमान खान की ये फिल्म लंबे इंतजार के बाद रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के कई गाने भी रिलीज किए गए हैं। ऐसा ही एक गाना है इस फिल्म का 'तेरी सेक्सी ब्यूटी'। इस गाने को सलमान खान ने ही गाया है। अब एक्टर के इस गाने पर सिंगर सोना मोहपात्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर सलमान खान पर अपनी भड़ास निकाली है।'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाने पर सोना मोहपात्रा का तंज ये पहली बार नहीं है जब सोना मोहपात्रा ने सलमान खान पर निशाना साधा है। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें उन्होंने उस वक्त के बारे में बताया जब सलमान खान से उनका विवाद शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें लोग कहते थे कि अगर उन्होंने सलमान से पंगा नहीं लिया होता तो उनका करियर शानदार होता।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.