सलमान कुरैशी बनाए गए बसपा के जिला उपाध्यक्ष
कानपुर, अगस्त 20 -- कानपुर। बसपा के उच्च पदाधिकारियों के निर्देश पर पार्टी की जिला कमेटी में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप गौतम ने बताया कि कमेटी में सलमान कुरैशी को जिला उपाध्यक्ष और देशराज वाल्मीकि एवं हरि किशन ब्रह्मा को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। गुरुवार को नवीन मार्केट स्थित बसपा के मंडलीय कार्यालय में इन पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इन्हें आगामी विधान सभा चुनावों के मद्देनजर सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही संगठन को मजबूत करने का भी निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.