नई दिल्ली, मई 12 -- धुरंधर और धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद आदित्य धर इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डायरेक्टर्स में से एक बन गए हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को इस तरह से बदलने के लिए आदित्य के काम की खुलकर तारीफ हो रही है। अब सलमान खान की फिल्म की हीरोइन चित्रांगदा सिंह ने भी आदित्य धर के डायरेक्शन को खास बताया है। चित्रांगदा ने ये भी बताया कि आदित्य ने उनके लिए भी सालों पहले एक खास किरदार लिखा था।आदित्य धर ने चित्रागंदा के लिए लिखा था रोल वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में चित्रागंदा सिंह ने बताया कि हर कोई आदित्य धर के साथ काम करना चाहता है। वो शानदार हैं और उन्होंने पूरे सिस्टम को बदल कर रख दिया है। उनकी फिल्म मेकिंग बहुत इंस्पायरिंग है। चित्रांगदा ने आगे बताया कि साल 2012 में आदित्य धर उनके संपर्क में आए थे। वो एक फिल्म बना रहे ...