नई दिल्ली, जून 15 -- साल 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' तो आपको याद ही होगी। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की यह डेब्यू फिल्म थी, लेकिन इसी फिल्म से एक ऐसी सिंगर ने भी डेब्यू किया था, जिसने फोक सॉन्ग को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए कई अवॉर्ड जीते हैं। हम बात कर रहे हैं सिंगर शारदा सिन्हा की। इस फिल्म में एक गाना था 'कहे तोसे सजना'; कम लोग जानते हैं कि यह कोई ऑरिजनल क्रिएशन नहीं बल्कि बिहार का एक फोक सॉन्ग था। यह गाना उन दिनों खूब पॉपुलर हुआ था।ऑरिजनल फील के साथ गाया इस गाने से एक तरफ जहां शारदा सिन्हा को पहचान मिली, तो वहीं यह फिल्म का प्रमोशन करने में भी खूब कारगर रहा। दरअसल शारदा सिन्हा ने इस मैथिल फोक सॉन्ग को बॉलीवुड के जरिए दुनिया तक पहुंचाने का काम किया था। इस गाने में सलमान खान और भाग्यश्री दोनों नजर आए थे। जब शारदा सिन्हा ने ...