नई दिल्ली, फरवरी 28 -- पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप के सुपर-8 में जगह बना चुकी है और अब तक सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है। हालांकि टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। सलमान अली आगा के नेतृत्व में पाकिस्तान की टीम अभी तक ब़ड़ी टीमों के खिलाफ मुकाबला नहीं जीत सकी है। वहीं टीम के कप्तान सलमान अली आगा का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा है। पाकिस्तान और कप्तान सलमान के टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन की जमकर आलोचना हो रही है और इस बीच शाहिद अफरीदी ने दावा किया है कि अगर माइक हेसन बतौर कोच टूर्नामेंट के बाद बने रहते हैं तो शादाब खान पाकिस्तान की टीम के अगले कप्तान बनेंगे। पाकिस्तान को टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की हल्की सी उम्मीद मिली है। पाकिस्तान का आज आखिरी सुपर आठ मुकाबला श्रीलंका से है। टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.