देहरादून, मई 4 -- देहरादून। माया देवी यूनिवर्सिटी में तीन दिनों तक चले वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेनराग 2026 की अंतिम शाम रविवार को बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के नाम रही। उन्होंने श्री गणेशा देवा से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उसके बाद कर लो कदर हमारी, हम करते हैं प्यार तुमसे समेत कई गाने गुनगुनाए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट एमएल जुयाल, वाइस प्रेसिडेंट प्रो तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो. आशीष सेमवाल, प्रो वाइस चांसलर प्रो संदीप विजय, रजिस्ट्रार अंबिका जुयाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रेसिडेंट एमएल जुयाल ने सभी को जेनरागा 2026 की बधाई दी। साथ ही जो छात्र इस वर्ष पास आउट हो रहे हैं, उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के गीतों पर झूमे छात्र इस अवसर पर सीता जुयाल, डॉ वि...