नैनीताल, मई 15 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल-हल्द्वानी हाईवे पर सलड़ी बाजार के पास शुक्रवार को एक टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल (एसटीएच) भेजा। भीमताल कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को एक बोलेरो गाड़ी अल्मोड़ा से सवारियां लेकर हल्द्वानी जा रही थी। सलड़ी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बोलेरो सड़क पर ही पलट गई। उन्होंने बताया कि वाहन चालक ओमप्रकाश (42) निवासी भगवानपुर (हल्द्वानी) समेत यात्री चित्रा आर्य (20), नीतू देवी (50), सम्राट कुमार (10), चालक की पत्नी लता देवी और उनके दो छोटे बच्चे घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें- सलड...