सलगी के बच्चों ने मैट्रिक में गाड़ा झंडा, शत-प्रतिशत रहा स्कूल का रिजल्ट
चतरा, अप्रैल 25 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सलगी के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जिससे न केवल स्कूल प्रबंधन बल्कि पूरे प्रखंड में खुशी की लहर है। स्कूल के छात्र रौशन कुमार ने 89% अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। रौशन की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि यदि हौसला बुलंद हो, तो सीमित संसाधनों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक ने हर्ष जताते हुए कहा, यह सफलता शिक्षकों के कुशल 'टीम वर्क' और बच्चों की दिन-रात की कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह भी पढ़ें- 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अरुण बना स्कूल टॉपर परीक्षा में सफल सभी वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.