सलगाझुड़ी में ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की हुई मौत
जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर। टाटानगर और आसान बनी स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक अज्ञात अधेड़ पुरुष की मौत हो गई। घटना बीते रात सलगाझुड़ी केविन के पास अपलाइन की है। लाइन पर शव होने की सूचना पाकर आरपीएफ जवान और रेल कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे। रेलवे की सूचना पर जीआरपी ने लाइन से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन मंगलवार दोपहर तक मृतक की पहचान नहीं हुई थी। यूडी के तहत केस दर्ज कर जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.