सहरसा, जनवरी 3 -- सलखुआ, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल योजना जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था जो सलखुआ प्रखंड में पूरी तरह फ्लॉप साबित हो रही है। 11 पंचायत वाले इस प्रखंड में से अधिकांश पंचायतों में या तो योजना अधूरी है, या फिर जहां जलापूर्ति हो रही है वहां पानी की गुणवत्ता इतना खराब है कि वह पीने योग्य नहीं है। प्रखंड के कई पंचायत के कई स्थानों पर जलापूर्ति तो शुरू की गई, लेकिन फिल्टर प्लांट की नियमित साफ सफाई, पाइपलाइन मरम्मत और विभागीय देखरेख के अभाव में नलों से आयरनयुक्त पानी निकल रहा है। वहीं आज भी चापाकल का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। प्रखंड के उटेशरा पंचायत के बहुअरवा वार्ड 9 में जलापूर्ति चालू है। लेकिन लोग पीने के लिए इसका उपयोग नहीं करते हैं, क्योंकि पानी से गंध आता है औ...