सहरसा, अप्रैल 8 -- सलखुआ, एक संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जहां देशभर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं सलखुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों की सेहत का जिम्मा उठाने वाला यह अस्पताल खुद अव्यवस्था और गंदगी का शिकार बन चुका है। अस्पताल परिसर और उसके आसपास कचरे के ढेर, इस्तेमाल की गई सुई- निडिल और गंदे कपड़ों के अंबार से दुर्गंध फैली हुई है। वार्ड से लेकर बरामदे तक गंदगी का आलम ऐसा है कि मरीजों को इलाज से ज्यादा संक्रमण का खतरा सताने लगा है। नालियों का पानी जमा होने और नियमित सफाई के अभाव में मच्छरों और कीड़ों का प्रकोप भी बढ़ गया है। अस्पताल के शौचालयों की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। अधिकांश शौचालय गंद...