सलखुआ: कृषि इनपुट अनुदान में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच के आदेश
भागलपुर, जुलाई 19 -- सलखुआ,सहरसा से धर्मेन्द्र सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड की कठडूमर पंचायत में रबी 2025-26 कृषि इनपुट अनुदान योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला कृषि पदाधिकारी को आवेदन देकर कृषि समन्वयक संजय कुमार सिंह पर बिचौलियों के साथ मिलकर सरकारी राशि के बंदरबांट का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि मार्च में आंधी- बारिश से फसल क्षति के मुआवजे के नाम पर एक ही परिवार के कई सदस्यों के आवेदन कराए गए। करीब 250 से 300 फर्जी गैर-रैयत किसानों को लाभ देकर 50 प्रतिशत तक कमीशन वसूला गया। आरोप है कि कम रकबे वाली जमीन को कई गुना अधिक दिखाकर अनुदान दिलाया गया तथा जनप्रतिनिधियों के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का भी इस्तेमाल हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : योजना भुगतान व कमीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.