कोडरमा, मार्च 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। इंदरवा पंचायत के सलईडीह गांव में मंगलवार की सुबह 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक आयोजन का उद्घाटन महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सुखदेव दास महाराज ने कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव की उपस्थिति में किया। महामंडलेश्वर सुखदेव दास महाराज ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। वहीं विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि अखंड हरि कीर्तन से लोगों में आस्था मजबूत होती है और मन को शांति मिलती है। इनमें इंदरवा, झरीटांड़, चितरपुर, नीरो नावाडीह, गेंदवाडीह, खरकोट्टा, गोलवाढाब, ढेबुआडीह, खरीडीह, रतिथमाय, ककुरिया थमाय, बसधरवा, बलरो टांड़, लोकाई और गरहाई समेत अन्य गांव शामिल हैं। अखंड हरि कीर्तन का समापन 25 मार्च को होगा। मौके पर बैजनाथ यादव, जगन्नाथ ठाकुर, मनोज याद...