मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना पर शनिवार को एक युवती ने प्रेमी के प्यार में मां-बाप तक को त्याग देने की बात कही। युवती के इतना कहते ही थाना पर मौजूद परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। परिजन बार-बार युवती को घर ले जाने की बात कह रहे थे, लेकिन युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।दरअसल, थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच मार्च को युवती को अगवा कर लिया गया था। वह परिजन को निजी विद्यालय में पढ़ाने की बात कहकर घर से निकली थी, जहां से उसे अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने युवती को गाजियाबाद से बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- सर! मां-बाप को त्याग सकती, पर प्रेमी को नहीं शनिवार को उसे 164 के बयान के लिए कोर्ट में पेश किया गया। कांड के अनुंसधानकर्ता सूर्यप्रकाश रंजन ने बताया कि युवती ने प्रेमी संग रहने की इच्छा जताई है। मामले म...