मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना अंतर्गत सर सैयद कॉलोनी में मो. मुस्तकीम के बंद घर का ताला काटकर घरेलू उपयोग के सामान की चोरी कर ली गई है। इसको लेकर गृहस्वामी ने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुस्तकीम ने पुलिस को बताया है कि पारिवारिक कार्य को लेकर घर बंद कर बाहर गए थे। इसी दौरान चोरी की वारदात हुई। वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...