रामगढ़, अगस्त 27 -- टाटा स्टील के पहले चेयरमैन सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में गुरुवार को सर दोराबजी टाटा पार्क, वेस्ट बोकारो में मनाई गई। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अतिथियों ने सर दोराबजी टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन के जेनरल मैनेजर मुकेश रंजन, कैपेसिटी इनहांसमेंट प्रोजेक्ट के चीफ राजेश कुमार, क्यवारी एसईबी के चीफ संजय डे, टाटा स्टील, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहन महतो, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन के सदस्य एवं कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील की त्रिपक्षीय सुरक्षा बैठक में जीरो-हार्म पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...